डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी के बाजार से राहत की खबर सामने आई है। 1 सितंबर 2026, मंगलवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। त्योहारी सीजन से पहले सोने के दाम में कमी आने से खरीदारों को कुछ राहत मिल सकती है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना रु2,045 यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ रु1,54,236 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में करीब 2,680 लॉट का कारोबार हुआ।
सोने की कीमत में गिरावट
वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.51 प्रतिशत फिसलकर 4,432.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। त्योहारी और शादी के सीजन से पहले सोने की कीमतों में आई इस गिरावट पर खरीदारों की नजर बनी हुई है।
वहीं, चांदी के भाव में भी आज कमजोरी देखने को मिली है। MCX के मुताबिक चांदी की कीमत में रु1,955 की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद मंगलवार को चांदी का भाव रु2,40,489 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत रु1,955 यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर रु2,40,489 प्रति किलोग्राम हो गई।