Skip to content

Gold-Silver Price: जन्माष्टमी के दिन सोना-चांदी के दाम में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

सोना 602 रुपये टूटकर 1,55,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 1,519 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 2,40,830 रुपये प्रति किलो रह गया।

Gold-Silver Price: जन्माष्टमी के दिन सोना-चांदी के दाम में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ सत्रों से जारी उतार-चढ़ाव शुक्रवार को भी देखने को मिला। 4 सितंबर को MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए।

सोना 602 रुपये टूटकर 1,55,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 1,519 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 2,40,830 रुपये प्रति किलो रह गया। विदेशी बाजारों में भी बुलियन मार्केट पर दबाव दिखाई दिया।

silver.jpg

कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 0.56 फीसदी नीचे रही। इसी तरह चांदी का अंतरराष्ट्रीय भाव 0.76 फीसदी फिसलकर 67.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दूसरी ओर, दिल्ली के स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने ने तेजी के साथ कारोबार किया।

चांदी की कीमत में भी स्थानीय बाजार में बढ़त दर्ज की गई। इसका रेट 5,000 रुपये उछलकर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी 2,35,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।