Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित

सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड, जालंधर के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनमें पेशेवर मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड, जालंधर के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनमें पेशेवर मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर डॉ. वीणा दादा और प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में पैराडाइज नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पूनम तूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समर्पण, अनुशासन, करुणा, नैतिकता और पेशेवर उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला।

Nawaz induction ceremony organized for students at St. Soldier College .jpg

पेशेवर नैतिकता को बनाए रखने की शपथ ली

समारोह का प्रमुख आकर्षण कोट एवं शपथ समारोह रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने सफेद कोट धारण कर मरीजों की सेवा, मानवीय मूल्यों तथा पेशेवर नैतिकता को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में आयोजित मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता ने समारोह में उत्साह और रंग भर दिया।

मुस्कान को मिस फ्रेशर तथा तेजस्वी सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गॉसिया, डॉ. प्रांजल, डॉ. शिवानी और डॉ. वंशिका सहित बीपीटी द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व और पेशेवर जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला एक यादगार अवसर बना।