Skip to content

Punjab News: टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम; दुबई से लौटे दो व्यक्ति पिस्तौल समेत गिरफ्तार

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट ने विदेश में बैठे एक व्यक्ति द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए उसके दो गुर्गों को दो आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है।

Punjab News: टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम; दुबई से लौटे दो व्यक्ति पिस्तौल समेत गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट ने विदेश में बैठे एक व्यक्ति द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए उसके दो गुर्गों को दो आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ ढिल्लों निवासी ढिलवां, बटाला और जशनप्रीत सिंह निवासी गांव बल्ल, गुरदासपुर के रूप में हुई है। पिस्तौल बरामद करने के अलावा पुलिस (Police) टीमों ने उनका बिना नंबर वाला बिल्कुल नया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

आगे की जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश स्थित एक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे और उन्हें सौंपे गए काम को अंजाम देने के लिए हाल ही में दुबई से लौटे थे। डीजीपी ने कहा कि विदेश स्थित हैंडलरों से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए एआईजी सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति, जिनके पास हथियार हैं, टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए गुरदासपुर से बटाला की ओर जा रहे हैं।

10 जिंदा कारतूस बरामद हुए

उन्होंने बताया कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई पठानकोट की टीमों ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों संदिग्धों—रविंदर सिंह उर्फ ढिल्लों और जशनप्रीत सिंह—को गुरदासपुर के बाहरी इलाके से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 57, दिनांक 10.09.2026 दर्ज की गई है।