Skip to content

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़: KCF के 2 आतंकी गिरफ्तार, 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्टल बरामद

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़: KCF के 2 आतंकी गिरफ्तार, 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्टल बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: Dailiy Samvad News: पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में ISI समर्थित प्रो खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में SBS नगर से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार 86-P हैंड ग्रेनेड, दो 9MM पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने SBS नगर के बेहराम इलाके के पास से हथियारों और विस्फोटकों की खेप हासिल की थी। पुलिस को आशंका है कि इस मॉड्यूल के जरिए पंजाब में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

BNS, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत FIR

मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में BNS, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, स्थानीय मददगारों और विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 5.30.24 PM (1).jpeg

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस संयुक्त ऑपरेशन से राज्य में संभावित बड़ी आतंकी वारदात को रोकने में सफलता मिली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad