Fraud Travel Agent: अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 9 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मेहरबान थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से अमेरिका (America) का वीजा (Visa) दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए गए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Visa Fraud
Punjab Government
Highlights
  • अमेरिका भेजने के नाम पर 9 लाख की ठगी
  • स्टडी वीजा का झांसा देकर युवक को बनाया शिकार
  • से मांगने पर बहानेबाजी, रकम लौटाने से इंकार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले सामने आते रहते है। फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मेहरबान थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से अमेरिका (America) का वीजा (Visa) दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए गए।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोनिया बसरा और वासन सिंह ने उसे स्टडी वीजा (Study Visa) पर अमेरिका (America) भेजने और वहां सैटल करवाने का भरोसा दिलाया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

आरोपियों ने विश्वास दिलाया कि उनका वीजा प्रक्रिया में अच्छा अनुभव और संपर्क है। झांसे में आकर मनदीप ने किस्तों में कुल 9 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी वीजा प्रक्रिया को लेकर टाल-मटोल करने लगे। कई महीने बीत जाने के बावजूद न तो वीजा (Visa) लगा और न ही उसे विदेश भेजा गया।

Fraud
Fraud

इसके बाद पीड़ित ने जब पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी और रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया। काफी समय तक चक्कर काटने के बाद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो मनदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *