America News: अमेरिका में सिख व्यक्ति का गुरुद्वारे से अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में एक सिख व्यक्ति का गुरुद्वारा परिसर से अपहरण हो गया है। वहीं व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह (उम्र 57 साल) के रूप में हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
USA America
Punjab Government
Highlights
  • गुरुद्वारे से सिख व्यक्ति का अपहरण
  • 57 साल के अवतार सिंह लुधियाना के निवासी
  • लंबे समय से कैलिफोर्निया में रह रहे थे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश में सिख व्यक्ति का अपहरण होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका (America) में गुरुद्वारे से एक सिख व्यक्ति का अपहरण हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में एक सिख व्यक्ति का गुरुद्वारा परिसर से अपहरण हो गया है। वहीं व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह (उम्र 57 साल) के रूप में हुई है। अवतार सिंह का अपहरण उस समय हुआ जब वो गुरुद्वारा परिसर में था।

गुरुद्वारा परिसर में रहते थे

वहीं अवतार सिंह लुधियाना (Ludhiana) के रहने वाले है लेकिन कई वर्षों से उसका परिवार कैलिफोर्निया (California) में ही है। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह ट्रेसी स्थिति गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से रसोइए के रूप में कार्य कर रहे थे और गुरुद्वारा परिसर में ही रहते थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

परिवार ने अपहरण की शिकायत स्थानीय पुलिस सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें तीन अज्ञात लोग दिख रहे हैं और एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार दिख रही है।

Missing
Missing

स्थानीय पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है उससे पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किडनेपरों की पहचान करने में जुटी है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *