Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली

तरनतारन में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नसेरा पन्नू के पास नदी किनारे की गई।

Daily Samvad
2 Min Read
Tarn Taran Sarpanch Murder
Punjab Government
Highlights
  • सरपंच हत्याकांड में बड़ी सफलता
  • तरनतारन में पुलिस-बदमाश आमना-सामना
  • फायरिंग के बाद दो आरोपी पकड़े गए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Encounter in Punjab: पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नसेरा पन्नू के पास नदी किनारे की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरनतारन पुलिस (Tarn Taran Police) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरपंच हत्याकांड से जुड़े आरोपी इलाके में देखे गए हैं। इसके आधार पर सीआईए तरनतारन और सरहाली थाने की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जाल बिछाया। शनिवार शाम से ही संदिग्धों की तलाश जारी थी।

Tarn Taran Sarpanch Murder
Tarn Taran Sarpanch Murder

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश

रविवार को नसेरा पन्नू के पास ट्रैप के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। बताया जा रहा है कि रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

घायलों की पहचान शानप्रीत सिंह और हरदीप के रूप में हुई है, जो चोहला साहिब क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, शानप्रीत सिंह सिद्धू फार्म में हुए सरपंच हत्याकांड के चार मुख्य आरोपियों में शामिल है। मामले में आगे की जांच जारी है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *