डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में गुरुवार, 26 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और MCX पर गिरावट के असर से घरेलू बाजार में भी दाम नीचे आए।
गुरुवार को चांदी में तबाड़तोड़ गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत कल तक 2.78 लाख के पार चली गई थी। लेकिन आज इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। MCX पर आज सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में गिरावट देखी गई है।

चांदी में गिरावट
सुबह 10.21 बजे के आसपास चांदी में 4014 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। अभी एक किलो चांदी का भाव 2,64,639 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,72,560 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,76,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एमसीएक्स में कल 1 किलो चांदी 2,78,364 रुपये पर बंद हुई है। आज 24 कैरेट सोना 430 रुपये सस्ता होकर 1,61,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में करीब 0.27 फीसदी की गिरावट दर्शाता है।







