Punjab: पंजाब में 9 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Drug peddler arrested in Amritsar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से संचालित हो रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है।
यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी गांव गिल्लांवाली, अमृतसर (Amritsar) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने नशे की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उसके हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पीबी-14 डीओ-554) को भी जब्त कर लिया है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

आरोपी पाक आधारित तस्कर के संपर्क में था

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था और अपने अन्य साथियों की मदद से अमृतसर के गांव घोनेवाला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध रंजीत ने हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वह इस खेप को अमृतसर-रामदास रोड के पास अड्डा गांव अनियतपुरा के नजदीक किसी व्यक्ति को सौंपने जा रहा है।

मामला दर्ज

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके के आसपास नाकेबंदी की और आरोपी को 9 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है और इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 15 दिनांक 09.03.2026 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन डी पी एस की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *