Punjab News: गैस संकट के बीच विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों-होटलों से घरेलू 11 सिलेंडर बरामद

फाजिल्का में LPG गैस की जमाखोरी और गैरकानूनी इस्तेमाल के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का खुलासा किया।

Daily Samvad
2 Min Read
Fazilka Gas Cylinder Seized
Punjab Government
Highlights
  • फाजिल्का में गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा
  • ढाबों-होटलों से घरेलू सिलेंडर बरामद
  • छापेमारी में 11 सिलेंडर जब्त
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 17 Mar 2026

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab: फाजिल्का (Fazilka) में एलपीजी गैस की जमाखोरी और गैरकानूनी इस्तेमाल के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का खुलासा किया। इस दौरान कारों में भरी जा रही गैस और ढाबों अन्य व्यावसायिक स्थानों पर इस्तेमाल किए जा रहे करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

फाजिल्का (Fazilka) प्रशासन का कहना है कि वर्तमान हालात में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है, जिसके चलते कुछ लोग घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एएफएसओ संदीप कुमार ने बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित हुई है। हालांकि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है, लेकिन इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग लगातार सक्रिय है।

LPG Cylinder Crisis
LPG Cylinder Crisis

कुल 11 सिलेंडर जब्त किए

उन्होंने बताया कि विभाग को कारों में एलपीजी भरने और ढाबों में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कुल 11 सिलेंडर जब्त किए।

संदीप कुमार ने कहा कि विभाग के निर्देशों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों को सलाह दी कि वे वैकल्पिक साधनों जैसे बिजली उपकरणों का उपयोग करें और घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करें। फिलहाल जब्त सिलेंडरों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *