Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 तारीख के लिए गरज, आंधी और बिजली चमकने को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • पिछले 24 घंटों में तापमान 1.7°C बढ़ा
  • 16 अप्रैल से चार दिन बारिश की संभावना
  • गरज और बिजली के लिए येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय गर्मी बढ़ रही है। बुधवार, 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज यानि 16 तारीख से लगातार चार दिनों तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुँच गया है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 तारीख के लिए गरज, आंधी और बिजली चमकने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। 19 अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 19 तारीख के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले पाँच दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, जिसके बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *