Jalandhar News: जालंधर में रद्दी और कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग, इलाके में फैली दहशत

स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते हुए एहतियातन गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया, ताकि किसी बड़े विस्फोट या हादसे से बचा जा सके।

Daily Samvad
2 Min Read
Fire in Jalandhar
Highlights
  • काला सिंघया रोड पर स्थित गोदाम में लगी आग
  • आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
  • आग लगने से आसपास के इलाके में फैला धुआं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के काला सिंघया रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रद्दी और कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और इसका घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, तेज हवा और गोदाम में रखे ज्वलनशील कबाड़ के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे फायरकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) में यह गोदाम रद्दी और कबाड़ के सामान को साफ करने और स्टोर करने के लिए उपयोग किया जाता था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आग की वजह से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते हुए एहतियातन गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया, ताकि किसी बड़े विस्फोट या हादसे से बचा जा सके।

घर को नुकसान

जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से पास के एक घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीमें देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी रहीं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *