Punjab News: घर में छिपा रखा था अवैध शराब का जखीरा, पत्नी गिरफ्तार; पति मौके से फरार

शराब तस्करी के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ मुहिम उस समय सफल हुई जब धर्मकोट पुलिस ने रेड के दौरान 300 बोतल शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया।

Daily Samvad
2 Min Read
FIR
Highlights
  • मोगा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
  • 300 बोतल बरामद
  • पति फरार, पत्नी पुलिस की गिरफ्त में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब में शराब तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मकोट पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने रेड के दौरान करीब 300 बोतल शराब जब्त की है, जबकि महिला का पति मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हवलदार कुलजीत सिंह पुलिस (Police) टीम के साथ गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरिंदर सिंह और उसकी पत्नी गुरजीत कौर अपने घर में अवैध शराब का भंडारण कर तस्करी कर रहे हैं।

Alcohol
Alcohol

अवैध शराब का भंडारण कर तस्करी कर रहे

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 300 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से गुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति गुरिंदर सिंह फरार होने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *