Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज के भावी शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की उपलब्धि हासिल की

Daily Samvad
2 Min Read
Innocent Hearts College student passing the TET examination
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बारह विद्यार्थी-शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2026 उत्तीर्ण करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में बी.एड. सत्र (2024-2026) की अवनीत कौर, गुरप्रीत कौर, गुरसिमरन कौर, करण बहल, मनदीप शाही, महक खेरा और महक शर्मा तथा बी.एड. सत्र (2025-2027) की गुरसिमरन कौर, हरलीन कौर, परमजीत सिंह, राधिका शर्मा और साक्षी सहगल शामिल हैं।

Innocent Hearts College student passing the TET examination
Innocent Hearts College student passing the TET examination

गुरसिमरन कौर और करण बहल ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से परीक्षा उत्तीर्ण की है। कॉलेज छात्रों को पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा योजना, प्रक्रिया और टीईटी, सीटीईटी, पीएसटीईटी और यूजीसी-नेट की तैयारी और उत्तीर्ण होने की रणनीतियों से अवगत कराकर ऐसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंदीप शाही और अवनीत कौर ने गाइडंस और काउंसिलग सैल के सदस्यों को व्यक्तिगत इकलेकटिक काउंसिलग आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे उन्हें अपनी जटिल समस्याओं को हल करने और टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आत्मविश्वास प्राप्त करने में मदद मिली। गुरप्रीत कौर ने बताया कि कॉलेज द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई, जिसमें छात्रों ने गणितीय तर्क के प्रश्नों पर चर्चा की, गहन प्रश्न पूछे गए और कॉलेज द्वारा मॉक टेस्ट भी आयोजित किए गए। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और संकाय सदस्यों को दिया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *