Amritpal Singh: रिमांड खत्म होने के बाद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर

Muskaan Dogra
1 Min Read
Amritpal Singh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि अमृतपाल सिंह की रिमांड आज खत्म हो गई, जिसके बाद अदालत ने नए आदेश जारी किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले पर विचार करते हुए उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसका मतलब है कि अब वे पुलिस रिमांड से निकलकर जेल में न्यायिक निगरानी में रहेंगे। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह को पहले दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया था, ताकि जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर सकें और मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा कर सकें। हालांकि, उनके वकील का दावा है कि इस दौरान पुलिस को कोई खास बरामदगी नहीं हो पाई है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *