Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

Muskaan Dogra
1 Min Read
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज से जुड़े मुद्दों, विकास योजनाओं और आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर 30 जून को संत कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर पर पंजाब में वंचित अनुसूचित जाति द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि यह अवसर सभी के लिए महत्वपूर्ण है और समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना हमेशा गर्व की बात होती है। धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से समाज के कल्याण और युवाओं के विकास के लिए चल रही पहलों पर चर्चा की।

उन्होंने विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार हर समुदाय के विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *