डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान से सैनिटरी का सामान लेकर आ रहा एक ट्रॉला जब गांव खलचियां के पास पहुंचा तो फिरोजपुर कैंट की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों में तुरंत आग लग गई।
ड्राइवर अंदर फंस गया
आग की लपटें इतनी तेज थी कि फाजिल्का की तरफ से आ रहा ट्रक का ड्राइवर अंदर फंस गया और बाहर नहीं निकल पाने के कारण जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस जांच ऑफिसर सेवक सिंह ने कहा कि पुलिस स्थिति का जायजा ले रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसकी गलती से हुआ।











