डेली संवाद, जालंधर। Power Cut in Jalandhar News: जालंधर और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार (5 मई) को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य और सुरक्षा के मद्देनज़र पेड़ों की कटाई की जाएगी, जिसके चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए पावर कट लगाया जाएगा।
जालंधर (Jalandhar) ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी धालीवाल यूपीएस फीडर बंद रहेगा। इस दौरान गांव धालीवाल, गखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांगी और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में होने वाली तकनीकी दिक्कतों को रोकने के लिए जरूरी है।
इन मोहल्लों में बिजली बंद रहेगी
वहीं शहरी इलाकों में बिजली कटौती का समय थोड़ा अधिक रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी बस्ती नौ और बस्ती गुजां फीडर बंद रहेंगे। इसके कारण बस्ती नौ, निजातम नगर, कार बाजार रोड, दयाल नगर, गणेश नगर, लांबा बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, मंजीत नगर और दिलबाग नगर जैसे क्षेत्रों में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें। खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी का पर्याप्त इंतजाम पहले से कर लेने की सलाह दी गई है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।











