डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मंगलवार और बुधवार के लिए येलो वेदर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं सोमवार को कई जिलों में धूप खिली रही, लेकिन दिन भर धूल भरी आंधी चलती रही। मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार, 5 और 6 मई को भी येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना है।
गरज के साथ बारिश
इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार 7 मई से तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 10 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 17.5 डिग्री न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर में दर्ज हुआ। अमृतसर लुधियाना पटियाला सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहा।











