#MeToo: 11 साल बाद अब ‘स्त्री’ की एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिनेत्री फ्लोरा सैनी ने निर्माता गौरांग दोषी पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया

नई दिल्ली: यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान के तूफान भारत में काफी तेजी से जोर पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बाद कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. इस #मीटू अभियान के तहत नाना पाटेकर, विकास बहल, गुरसिमरन खंबा, रजत कपूर, कैलाश खेर, चेतन भगत और आलोक नाथ के बाद अब एक और सामने आया है. बता दें, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ में डरावनी चुड़ैल की भूमिका अदा करने वाली व साउथ की मशहूर अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने निर्माता गौरांग दोषी पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया है।

फ्लोरा ने निर्माता पर यह आरोप अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए लगाया है. उन्होंने पोस्ट के साथ-साथ अपनी दो तस्वीर भी शेयर की है. इन दोनों तस्वीरों में उनके चेहरे पर काफी चोटें नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ वह लिखती हैं कि यह तस्वरी उनकी है. 2007 के वेलेंटाइन डे पर उन्हें फिल्म निर्माता गौरंग दोषी द्वारा पीटा गया था, जिससे वह प्यार करती थीं और डेट कर रही थीं. इस दौरान उनके जबड़े टूट गए थे. वह कहती हैं कि उनके साथ एक साल तक दुर्व्यवहार किया गया था।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

वह आगे लिखती हैं कि गौरांग ने न सिर्फ फ्लोरा के साथ मारपीट की, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में कभी भी काम नहीं मिलने की धमकी भी दी थी. गौरांग ने उन्हें धमकी दी थी कि वह इस बात का ध्यान रखेगा कि फिल्म इंडस्ट्री में उसे काम न मिले और उसने ऐसा किया भी फ्लोरा को फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया, लोग न तो फ्लोरा से मिलना चाहते थे और न ही उनका ऑडिशन लेना चाहते थे. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके बाद भी कई ऐसी लड़कियां थीं, जो उसी शख्स के हाथों शोषित हुईं. उन लड़कियों ने फ्लोरा से मदद के लिए फोन किया, लेकिन फ्लोरा ने उन लड़कियों की मदद करना भी चाहतीं, तो कैसे कर पातीं क्योंकि उन्होंने आगे आने की हिम्मत नहीं दिखाई थी. साथ ही फ्लोरा ने उन महिलाओं को भी सलाम किया जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में कथित यौन शोषण का शिकार बनीं महिलाओं ने अपने कथित गुनहगारों के नाम सार्वजनिक किए जिसके साथ सोशल मीडिया पर नए नामों की बाढ़ सी आ गई. इसी बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यौन उत्पीड़न और शोषण को लेकर मन में बना हुआ गुस्सा कभी नहीं जाता. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा कि वह बहुत खुश हैं कि #मीटू अभियान भारत में भी शुरू हो गया है और इससे महिलाओं को सामने आकर शिकायत करने का हौसला मिला है।

जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के हास्टल में रहते थे आतंकवादी़

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/?t=0



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *