आतंकी हमला: कंधार के गवर्नर, सेना प्रमुख और इंटेलिजेंस चीफ की हत्या, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 19 Oct 2018

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार में गुरुवार को कंधार के गवर्नर, सेना प्रमुख और इंटेलिजेंस चीफ की हत्या कर दी गई। वहीं, अमेरिकी कमांडर समेत दो अन्य अमेरिकी घायल हो गए। शनिवार को होने वाले चुनाव के मद्देनजर तीनों गवर्नर के कार्यालय में एक मीटिंग करने गए थे। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर कंधार के गवर्नर जल्मानी वेसा के कार्यालय में एक मीटिंग हो रही थी। इसमें अफगानिस्तान के सबसे प्रभावशाली सुरक्षा अधिकारी जनरल अब्दुल रजीक, लोकल इंटेलिजेंस के चीफ और अमेरिकी कमांडर जनरल स्कॉट मिलर मौजूद थे।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

मीटिंग खत्म होने के बाद सभी अधिकारी बाहर निकले तो एक सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में गवर्नर जल्मानी वेसा, जनरल अब्दुल रजीक और इंटेलिजेंस चीफ की मौत हो गई। वहीं, जनरल स्कॉट मिलर समेत दो अमेरिकी अधिकारी घायल हो गए।

नाटो के प्रवक्ता कर्नल क्नॉत पीटर ने बताया कि अफगानिस्तान में नाटो समर्थित मिशन की देखरेख के लिए मिलर पिछले महीने ही कंधार गए थे। वे इस हमले में घायल नहीं हुए हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने दो अन्य अमेरिकी अधिकारियों के घायल होने की पुष्टि की है।

रजीक की हत्या शनिवार को होने वाले चुनाव से पहले अफगानिस्तान सरकार के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। तालिबान चुनाव न कराने को लेकर लगातार धमकी दे रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अफगानिस्तान सरकार की कई महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान तालिबान घुसपैठ कर चुका है।

तालिबान ने कहा कि उनका मकसद रजीक और मिलर की हत्या करना था। रजीक उसके कई कमांडरों की हत्या कर चुका था। मानवाधिकार संगठन उसकी आलोचना करते थे, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के समर्थन के चलते वह अफगानिस्तान का महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गया। पूरे कंधार में उसका दखल रहता था।

तालिबान ने अपने बयान में कहा कि हमने कई साल से रजीक की हत्या करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह हर बार बच रहा था। पिछले साल उसे मारने के लिए हमने कंधार में हमला किया था। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के पांच राजनयिक मारे गए थे।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *