गोण्डा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के वक्त बवाल, जिले के DM, SP, दरोगा समेत 12 लोग जख्मी, इलाके में तनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 21 Oct 2018

डेली संवाद, गोण्डा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बराव गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में दो गुटों के बीच आधी रात के बाद भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में डीएम, सीओ पुलिस कर्मियों समेत कई घायल हो गए हैं।

बेकाबू हालात पर नियंत्रण कर पाने में जिला प्रशासन नाकाम रहा। इसे लेकर पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। जिला प्रशासन ने बाहरी जिलों से फोर्स मांगी है। अभी भी इलाके में संघर्ष के हालात बने हुए हैं।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

जानकारी के अनुसार, कटरा थाने के बराव गांव में स्थापित की गई दुर्गा मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने को लेकर शनिवार देर शाम विवाद पैदा हो गया है। बढ़ते-बढ़ते विवाद इतना फैल गया कि दो गुट आमने सामने आ गए। भारी फोर्स के बाद भी दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, सीओ, सिपाही समेत कई लोग घायल हो गए।

बताया जाता है एक गुट के लोग हुजूरपुर करनैलगंज मार्ग से होकर मूर्ति ले जाना चाहते थे। जबकि रास्ते मे निन्दूरा व खिन्दूरी में समुदाय विशेष बाहुल्य होने के चलते वे उधर से दुर्गा प्रतिमा ले जाने का विरोध कर रहे थे।

इसी को लेकर हजारों की संख्या में लोगों ने रोड जाम कर दिया और उसके बाद भिड़ंत हो गई। घायल डीएम समेत अन्य को सीएचसी करनैलगंज में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र में जबर्दस्त तनाव फैला हुआ है।

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *