PM मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा की, परकाश सिंह बादल का पैर छुआ, फिर नामांकन भरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा सीट से दूसरी बार पर्चा भरा। इस दौरान एनडीए के सात सहयोगी दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने बूथ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मोदी सबसे ज्यादा वोट से जीते या न जीते, लोकतंत्र जीतना चाहिए। मोदी ने यह भी कहा कि काशी को तो कल ही जीत लिया। उनका इशारा गुरुवार को उनके द्वारा किए गए मेगा रोड शो में उमड़े जनसैलाब की ओर था।

कलेक्टोरेट पहुंचने से पहले मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा की। मोदी के नामांकन भरने के दौरान एनडीए का शक्ति प्रदर्शन नजर आया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल, अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम और थम्बीदुरई, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और एनडीपीपी नेता और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो बनारस पहुंचे।

इन सभी का भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्वागत किया। भाजपा की तरफ से शाह के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तरप्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वाराणसी का चुनाव ऐसा होना चाहिए कि देश के पॉलिटिकल पंडितों को उस पर किताब लिखने का मन कर जाए। हर किसी का दिल जीतना है। हमारा केंद्र बिंदु मतदाता होना चाहिए। न मोदी होना चाहिए, न प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। इसी एक बात को लेकर आप चलेंगे।

हर वर्ग से हो सकते हैं प्रस्तावक

पिछली बार मोदी के नामांकन के दौरान भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र और मौजूदा बीएचयू के चांसलर जस्टिस गिरधर मालवीय और पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र को प्रस्तावक बनाया गया था। इस बार डोमराजा के परिवार का कोई सदस्य, तीन तलाक का मुद्दा उठाने वाली कोई महिला, चौकीदार और कोई सफाईकर्मी मोदी का प्रस्तावक बन सकता है।

एनडीए की ताकत दिखेगी

मोदी के नामांकन में एनडीए के घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान, शिवसेना के उद्धव ठाकरे प्रमुख हैं। पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी आएंगे। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *