पंजाब के गांवों में अब खुले पक्के नाले की जगह अंडरग्राउंड पाईपें बिछाएगी सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  • गांवों की फिरनियों को इंटरलॉकिंग टाईलों के साथ पक्का करने के लिए विभागीय नियमों में ज़रूरी संशोधन किए जाएंगे -तृप्त बाजवा
  • विभागीय सलाहकार ग्रुप का सुझाव पंचायत मंत्री द्वारा मंजूर
  • जि़ला स्तर के अफ़सर हफ्ते में दो दिन फील्ड में जाकर विकास कामों की समीक्षा करेंगे
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा है कि राज्य के गाँवों की फिरनियों को इंटरलॉकिंग टाईलों के द्वारा पक्का करने के लिए विभागीय और मनरेगा नियमों में ज़रूरी संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने यह फ़ैसला आज यहाँ पंजाब भवन में ग्रामीण विकास संबंधी मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप की मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों द्वारा रखी गई इस माँग को स्वीकृत करते हुए किया।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित नियमों में ज़रूरी संशोधन करने के लिए मसौदा तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ भी यह मामला विचारा जाये जिससे मनरेगा नियमों में भी अपेक्षित संशोधन करवाई जा सके।
स. बाजवा ने सदस्यों के एक और विचार के साथ सहमति जताते हुए कहा कि खुले पक्के नाले बनाने की जगह पर अंडरग्रांउड पाईपें डालने के लिए भी ज़रूरी तकनीकी संशोधन करने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने की हिदायतें जारी की जिससे केंद्र से जल्द से जल्द मंजूरी ली जा सके।
ग्रामीण विकास मंत्री ने इस मौके पर सख्त ताडऩा करते हुए कहा कि गाँवों में चल रहे विकास कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के मानक के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यदि कोई भी अधिकारी या ठेकेदार ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने कहा कि गाँवों में होते विकास कामों की समीक्षा करने के लिए हफ्ते में दो दिन जि़ला सचिव, डी.डी.पी.ओ और बी.डी.पी.ओ निजी तौर पर फील्ड के दौरे करें।
इससे पहले विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सीमा जैन और संयुक्त विकास कमिश्नर श्रीमती तनू कश्यप ने मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप के आगे विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का लेखा- जोखा पेश किया। अधिकारियों ने विभाग द्वारा गाँवों के विकास के लिए चलाईं जा रही स्कीमों बारे भी जानकारी साझी की।
इस मौके पर स. कुलजीत सिंह नागरा और स. कुशलजीत सिंह ढिल्लों (दोनों सलाहकार मुख्यमंत्री), श्री नत्थू राम, स. परमिन्दर सिंह पिंकी, श्रीमती सत्कार कौर और श्री दर्शन लाल मंगूपुर (सभी विधायक) के अलावा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *