मदरसे में छिप कर रह रहा था अलकायदा का खूंखार आतंकी, ATS ने दबोचा, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। ओसामा बिन लादेन के वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के एक कुख्यात आतंकी को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतंकी स्‍लीपर सेल की सहायता से देश को दहलाने की साजिश रच रहा था। देश भर की सुरक्षा एजेंसियां साल 2016 से ही अलकायदा के इस कुख्‍यात आतंकी की तलाश में थी. गिरफ्तार आतंकी भारत में अलकायदा के लिए काम करने में जुटा हुआ था।

झारखंड एटीएस उस गिरफ्तार कर अज्ञात स्‍थान ले गयी है जहां उससे कड़ाई से पूछताछ जारी है. कुख्यात आतंकवादी का नाम मो. कलीमुद्दीन मुजाहिर है जिसे एटीएस ने जमशेदपुर से दबोचा है. आतंकी जमशेदपुर के मानगो इलाके के आजादनगर थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया जा रहा है।

एटीएस के एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा ने अलकायदा के आतंकी मोहम्मद कलीमुद्दीन की गिरफ्तारी की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पकड़ा गये आतंकी का काम झारखंड में स्लीपर सेल तैयार करना था. यही नहीं वह जिहाद के लिए लोगों का ब्रेन वॉश करता था और उन्हें तैयार करता था।

एडीजी मीणा ने बताया कि वह आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से वांछित था और 3 साल से फरार था. एटीएस ने शनिवार को उस गिरफ्तार किया. वह एक मदरसे में रह रहा था और जिहाद के लिए युवाओं को तैयार करता था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *