इंदिरापुरम में दो बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी समेत तीन ने किया सुसाइड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा सफायर सोसाइटी में तीन लोगों ने 8 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।

गुलशन वासुदेव (45) अपनी पत्नी परवीन वासुदेव और दो बच्चों कृतिका (18) और रितिक (13) और संजना नाम की एक अन्य महिला के साथ कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट संख्या 806 में रहते थे। मंगलवार सुबह सोसाइटी के गार्ड को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। गार्ड ने मौके पर जाकर देखा तो दो महिलाएं और एक पुरुष जमीन पर पड़े हुए थे जिसके बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस बिल्डिंग के ऊपर गुलशन वासुदेव के फ्लैट में पहुंची वहां गुलशन वासुदेव के दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत मिले।

आशंका है कि बच्चों की हत्या करने के बाद गुलशन वासुदेव ने अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। पुलिस को गुलशन वासुदेव के कमरे में दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सभी शवों को एक साथ अंतिम संस्कार करने की बात कही है। साथ ही किसी राकेश वर्मा को पूरी घटना का जिम्मेदार बताया है। राकेश वर्मा गुलशन का साढू बताया जा रहा है। परिवार ने अपने पालतू खरगोश को भी मौत के घाट उतार दिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *