गन्ने की खेत में नजर आईँ एक्ट्रेस अनन्या, फैन्स ने कमेंट कर कहा- पलट…

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को हाल ही में राजीव मसंद के शो पर गली बॉय स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पहुंची थीं. इस शो पर जब उन्होंने अपने स्ट्रगल को लेकर बातें कहीं तो सिद्धांत ने सिर्फ एक ही लाइन में उनकी बोलती बंद कर दी।

सिद्धांत ने कहा, “जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है.” सिद्धांत की इस बात ने फैन्स का दिल जीत लिया और अनन्या को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया।

बात यूं तो पुरानी हो गई है लेकिन ऐसा लगता है कि फैन्स अभी तक उस बात को भूले नहीं हैं. हाल ही में जब अनन्या पांडे ने अपनी एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर से उनकी क्लास लगा दी. तस्वीर में अनन्या गन्ने के खेत में खड़ी नजर आ रही हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पलट. डीडीएलजे मोमेंट।”

फोटो को लाखों की तादात में लोगों ने लाइक किया है लेकिन अगर आप कमेंट बॉक्स चेक करेंगे तो ज्यादातर लोग खिंचाई करते ही नजर आएंगे. एक यूजर ने लिखा, “इसने घास से ज्यादा स्ट्रगल किया है.” दूसरे ने लिखा, “खेत में क्या कर रही हो?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “दीदी को खुद पैदल चल के खेती बाड़ी करना पड़ा. बहुत स्ट्रगल किया है.” एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाए और लिखा, “स्ट्रगलिंग ऑन नेक्स्ट लेवल।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *