Jalandhar News: आप नेता टीनू ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर के बेटे पर लगाए आरोप, कहा- पद का दुरूपयोग किया

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर (Surinder Kaur) के बेटे पर जमीन घोटाले (Land Scam) का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि उनके बेटे करण ने अपनी मां के सीनियर डिप्टी मेयर पद का दुरूपयोग किया और उसका आर्थिक लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए आप नेता पवन कुमार टीनू (Pawan Kumar Tinu) ने कहा कि देओल नगर में कोकाकोला कंपनी का 125 मरला जमीन थी। उस जमीन पर पहले कोकाकोला का डीपू था।

कमर्शियल कैटेगरी की जमीन करवाई हुई

उसे कंपनी ने कमर्शियल कैटेगरी की जमीन करवाई हुई थी। जब सुरिंदर कौर सीनियर डिप्टी मेयर थी तब उनके बेटे करण ने कोकाकोला कंपनी से उस जमीन को खरीदा था।

Surinder Kaur Jalandhar
Surinder Kaur Jalandhar

अब वह उस कमर्शियल जमीन को गैरकानूनी ढंग से रेसिडेंशियल प्लॉट बनाकर बेच रहा है। टीनू ने कहा कि उसके एनओसी के लिए जो कागजात लगाए गए हैं वह भी फर्जी है।

शहर में सीवरेज की समस्या है

उन्होंने कहा कि पूरे जालंधर शहर में सीवरेज की समस्या है लेकिन सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए बिना निगम के इजाजत के उस जमीन को सिवरेज सिस्टम से भी जोड़ दिया क्योंकि उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना था। उन्होंने कहा कि सुरिंदर कौर ने जब डिप्टी मेयर रहते हुए इतनी धांधली की सोचिए अगर वह विधायक बन गईं तो क्या करेंगी! फिर वह तो वह भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ देंगी।

Aam Aadmi Party exposed land scam of Congress candidate Surinder Kaur's son
Aam Aadmi Party exposed land scam of Congress candidate Surinder Kaur’s son

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंदर कौर पांच साल सीनियर डिप्टी मेयर रहीं, लेकिन कभी भी आमलोगों के लिए मौजूद नहीं रही। उनका दफ्तर हमेशा बंद रहता था। इनके अपने मोहल्ले में गंदा पानी आता है क्योंकि वह वहां भी ट्यूबवेल नहीं लगवा सकीं। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद वहां ट्यूबवेल लगे।

कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला

टीनू ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार को अपना हक मानते हैं। जब भी उन्हें सत्ता मिलती है वे लोगों के विकास के बजाय सिर्फ अपने परिवार की तरक्की के लिए काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश को भ्रष्टाचार में धकेलने वाली पार्टी है।

Aam Aadmi Party exposed land scam of Congress candidate Surinder Kaur's son
Aam Aadmi Party exposed land scam of Congress candidate Surinder Kaur’s son

पवन टीनू ने पंजाब सरकार से इस मामले की विजिलेंस जांच कराने की मांग की। उन्होंने लोगों से उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और कहा कि जालंधर का विकास तभी हो सकता है जब ईमानदार लोग विधायक-मंत्री बनेंगे। इसलिए भ्रष्ट नताओं को वोट के माध्यम से जवाब दें और ईमानदार लोगों को अपना प्रतिनिधि चुने।

Aam Aadmi Party exposed land scam of Congress candidate Surinder Kaur's son
Aam Aadmi Party exposed land scam of Congress candidate Surinder Kaur’s son
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *