शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ सड़क पर उतरा हुजूम, रोड खाली करवाने की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बयानबाजी का केंद्र बने शाहीन बाग में रविवार सुबह जोरदार हंगामा हो रहा है। अब सड़क खुलवाने के लिए लोग वहां उतर आए हैं। ये लोग सीएए-एनआरसी के खिलाफ पिछले 50 दिनों से धरना दे रहे लोगों के खिलाफ हैं। ज्यादातर लोग खुद को आसपास का ही बता रहे हैं, जिन्हें पिछले 50 दिनों से बंद सड़क की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है।

[ads2]

वहां मौजूद लोग वैसे तो खुद को किसी पार्टी से जुड़ा नहीं बता रहे। लेकिन वहां पहुंचे लोग विभिन्न संगठनों से जरूर जुड़े हैं। इसमें बजरंग अखाड़ा समिति, गौ रक्षा, बजरंग दल आदि के लोग शामिल हैं। पुलिस के समझाने पर सभी लोग फिलहाल वहीं धरने पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इलाके के डीसीपी चिन्मय बिस्वास भी फिलहाल मौके पर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये लोग प्रदर्शनकारियों से 300 मीटर की दूरी पर हैं। आए लोग आसपास के साथ-साथ फरीदाबाद, बागपत, बल्लभगढ़ से भी हैं। इन लोगों का कहना है कि हमें प्रदर्शन से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सड़क खाली होनी चाहिए। चाहें तो ये लोग रामलीला मैदान, जंतर मंतर या कहीं और प्रदर्शन करें।

[ads1]

यहां चली थी गोलियां

शाहीन बाग में शनिवार शाम एक शख्स ने गोलियां चला दी थीं। दोनों गोलियां हवा में चलाई गई थीं। फायरिंग की आवाज सुन मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस जब उसे ले जा रही थी, तो वह ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहा था। जब लोगों ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा, ‘हमारे देश में किसी और की नहीं चलेगी। सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *