अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया चंडीगढ़ में गिरफ्तार, पुलिस थाने पहुंचे कई नेता, जाने मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में बजट पेश किए जाने से पहले शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। यहां अकाली दल के नेताओं ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। यहां हाई वॉल्टेज ड्रामा हुआ। भारी पुलिस बल और धक्का मुक्का के चलते वित्त मंत्री समय पर विधानसभा नहीं पहुंच पाए। इस कारण बजट भाषण समय पर शुरू नहीं हो सका और सदन की कार्रवाई 20 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ी।

[ads1]

अकाली दल के विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में अन्य विधायकों ने भारी हंगामा किया। अकाली दल के विधायक बिक्रम मजीठिया के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस में झड़प और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मजीठिया को उठाकर ले गई।

किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की

मजीठिया केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। मजीठिया के साथ मनप्रीत का आवास घेरने वालों में उन किसानों के परिजन भी शामिल थे जिन किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की है। ये विधायक किसानों के परिजन के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को बजट पेश करने के लिए साढ़े दस बजे विधानसभा में पहुंचना था, लेकिन अकाली दल के विधायकों ने उनका आवास घेर लिया। ऐसा पहली बार हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 10.30 बजे के करीब विधानसभा में पहुंच गए थे। बहरहाल, हंगामे के बाद वित्त मंत्री विधानसभा पहुंचे और उन्होंने बजट भाषण पेश किया।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *