जालंधर में एक और कोरोना का मरीज मिला, अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ को किया जा रहा है कोरनटाइन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के निजात्म नगर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई बुजुर्ग महिला के बेटे रवि छाबड़ा में भी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसके बाद जिस निजी अस्पताल में रवि छाबड़ा ने अपना चेकअप करवाया था, वहां के डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ सेल्फ कोरनटाइन में चला गया है।

[ads1]

जानकारी के मुताबिक रवि छाबड़ा की रिपोर्ट पहले नेगिटिव और अब पॉजिटिव आई है। रवि छाबड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने नारायण नगर को सील कर दिया है। इसके अलावा सेहत विभाग उन लोगों को भी क्वारंटाइन करने जा रहा है, जो रवि छाबड़ा के संपर्क में थे। जालंधर में अब कोरोना मरीजों की संख्या 7 हो गई है।

[ads2]

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निजात्म नगर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जिसके चलते प्रशासन ने इस इलाके को पूरी तरह सील कर दिया था आज उस महिला का बेटा रवि छाबड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार निखिल शर्मा और उनके परिवार को सेहत विभाग ने पहले से ही घर में कोरनाइटन किया हुआ है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *