जंगल में मंगल: बेहद ही बोल्ड लुक में दिखी कविता कौशिक, जंगल में करवाया फोटोशूट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। एफआईआर से प्रसिद्ध हुईं कविता कौशिक इन दिनों अपने जंगल वाले फोटोशूट के कारण लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कविता बड़े दिनों बाद एक अलग अवतार में नजर आई हैं और उनके फोटोशूट का थीम भी एकदम अलग है। वे इन तस्वीरों में बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं क्योंकि उनका यह लुक उनके चंद्रमुखी के किरदार से एकदम अलग है।

कविता अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा जागरूक रहती हैं और फिर ट्रेंड योग प्रशिक्षक भी हैं। इस वजह से वे हमेशा ही फिट दिखाई देती हैं। वे अक्सर कठिन योग करते हुए भी अपनी वीडियो डालती हैं जिससे कि उनके फैंस आश्चर्यचकित हो जाते हैं। वे अपने लुक्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उन्हें अपने बोल्ड लुक्स के लिए भी जाना जाता है। उनका लेटेस्ट फोटोशूट एकदम जबरदस्त है और ये काफी प्राकृतिक भी है। वे इन तस्वीरों में काफी अच्छे पोज दे रही हैं।

डार्क ब्लू कलर की ब्रालेट पहनी

कविता ने सफेद रंग के चौड़ी मोरी वाले प्लाजो के साथ डार्क ब्लू कलर की ब्रालेट पहनी हुई है जिसपर कि सफेद रंग की डॉट्स वाली प्रिंट् है। इस का डिजाइन बहुत आकर्षक है और पीछे से इसमें नॉट पैटर्न दिया हुआ है। कविता के फोटोशूट के अनुसार पोज बहुत ही अच्छे हैं। एक तस्वीर में जहां वे लो एंगल फोटो में साइड पोज दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनका एक हाथ ऊपर की ओर है और इसी से उन्होंने बालों को पकड़ रखा है। बालों को साइड में किया हुआ है।

कविता को प्राकृतिक कर्ल्स मिले हैं बालों में। वे इनके साथ ज्यादा छेड़छाड़ भी नहीं करती हैं। सामान्य बालों को उन्होंने कहीं पीछे की ओर किया हुआ है तो कहीं साइड में करके पोज कर रही हैं। इस तरह से बाल उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं। कविता का ये बोल्ड लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस तस्वीर पर खूब कमेंट्स किए हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं. जिन्होंने उनकी इस तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट्स भी कर रखे हैं। वे कविता की ड्रेस पर अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *