Siddhaanth Vir Surryavanshi: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 की उम्र में निधन, वर्क आउट के दौरान पड़ा दिल का दौरा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Siddhaanth Vir Surryavanshi: टीवी जगत से हाल ही में बहुत ही दुखद खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सिद्धांत को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा है। टीवी एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) का शुक्रवार को 46 की उम्र में निधन हो गया। जानकरी के अनुसार अभिनेता ने जिम में वर्कआउट करते हुए अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने हाल ही में अपना नाम आनंद से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था। सिद्धांत कई टेलीविजन शो जैसे ‘सूफियाना इश्क मेरा’, ‘ज़िद्दी दिल माने ना’, ‘वारिस’, ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, ‘कसौटी जिन्दगी की’ और कई शो में नजर आ चुके थे। उन्हें आखिरी बार जी टीवी के शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बत्ती’ में देखा गया था। एक्टर सीरियल ‘कुसुम’, ‘वारिस’ और ‘सूर्यपुत्र करण’ के लिए काफी मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज कर उन्हें ठीक करने की कोशिश की। लेकिन आखिर में वह उन्हें बचाने में असफल रहे और अभिनेता को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टर के परिवार और करीबियों को सांत्वना दे रहा है।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *