The Kashmir Files: IFFI के जूरी प्रमुख ने द कश्मीर फाइल्स को बताया वल्गर और प्रोपेगेंडा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने इस वर्ष सफलता के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़े। मगर, साथ ही फिल्म विवादों में भी खूब रही। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर IFFI जूरी हेड और इजराइल के फिल्म मेकर नदव लैपिड (Nadav Lapid) के बयान पर विवाद मच गया है। इस मामले में भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

नाओर गिलोन ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड नदव लैपिड (Nadav Lapid) के बयान को निजी बताया उन्होंने कहा कि नदव लैपिड के बयान पर हमें शर्म आती है। हाल ही में गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के आज आखिरी दिन भी यह फिल्म चर्चा में रही। दरअसल, जूरी के हेड ने इस फिल्म पर सवाल उठाए हैं।

इतना ही नहीं, जूरी हेड और इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लैपिड ने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। साथ ही उन्होंने इसे ‘भद्दी’ फिल्म भी कहा है। फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी की दौरान लैपिड ने यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘मैं इस तरह के फिल्म समारोह में ऐसी फिल्म को देखकर हैरान हूं।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

IFFI जूरी के बयान पर फिल्म स्टार अनुपम खेर ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर जूरी के प्रमुख इजरायली फिल्म मेकर लैपिड पर निशाना साधा। वहीं, फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कश्मीरियों का अपमान बताया। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो। सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है।

कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 110वां वार्षिकोत्सव



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *