Punjab News: बारात लेके जा रहे दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे सहित लोगों को पड़ा भागना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तलवाड़ा। Punjab News: पंजाब के जिला होशियारपुर से ऐसी खबर सामने आ रही है जो बहुत ही अजीबोगरीब है। यहां दुल्हन लेने जा रही एक बारात पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में दूल्हे समेत सात लोग घायल हो गए। तलवाड़ा में रविवार शाद्दी करने जा रहे दूल्हे की कार पर अचानक ही रस्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव देपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र जगदीश की रविवार को शादी थी। बारात गांव देपुर से गांव उल्लैहड़ियां हिमाचल गाड़ियों में जा रही थी। जब बारात की गाड़ियां दातारपुर से हाजीपुर वाया निकूचक्क के पास पड़ती मुकेरियां हाइडिल नहर के पास पहुंची तो मधु मक्खियों ने बारात की गाड़ियों पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

भारी संख्या में मधु मक्खियों गाड़ियों के शीशे खुले होने के कारण अंदर घुस गईं, जिस कारण गाड़ियों में सवार बारातियों को गाड़ियां छोड़ कर भागना पड़ा और सहायता के लिए आवाजे लगाने लगे। मौके पर वहां मौजूद लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल हाजीपुर में पहुंचाया।

इस घटना में घायलों की पहचान जसवीर सिंह, किरण, नेहा कुमारी, पूजा रानी, ऋषि पंडित, बच्चों में परी, वरुण, जाह्नवी और राहगीर कमलजीत के रूप में हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *