डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: पंजाब में चोरों के हौसले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। अब ऐसा ही एक मामला पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से आ रहा है। यहां एक चोर को चोरी करना महंगा पड़ गया। श्री मुक्तसर साहिब में अबोहर रोड पर एक व्यक्ति ने गेहूं चोरी के आरोपी को ट्रक के आगे रस्सी से बांधकर घुमाया।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
वहीं कुछ ट्रक को रोककर घटना संबंधी पूछते है तो साथ बैठा व्यक्ति बताता है कि इस व्यक्ति ने ट्रक से गेहूं के 2 कट्टे चोरी किए थे। जिसे वे इस तरह बांधकर थाने ले जा रहा है। इसके बाद आरोपी युवक को बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
यह घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। जहां एक व्यक्ति ने गेहूं चोरी के आरोपी को ट्रक के आगे रस्सी से बांधकर घुमाया। इस दौरान उसे सहारा देने के लिए एक अन्य व्यक्ति उसके साथ बैठा रहा। वहीं डी.एस.पी. जगदीश कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
पाकिस्तान से उजड़ कर जालंधर आए लोग फिर उजड़ गए, सर्द रातों की ये बेबसी, देखें









