डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाना में श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने काटी गई अवैध कॉलोनी पर डिच चला दी। कार्रवाई के विरोध में कालोनाइजर ने निगम अफसरों को धमकी दे डाली।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर एटीपी सुखदेव ने आज सुबह अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी पर कार्रवाई करने से पहले कॉलोनाइजर को नोटिस भेजा गया था। बावजूद इसके कॉलोनाइजर ने काम नहीं बंद करवाया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

यह इलाका कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक परगट सिंह के हल्के में आता है। जहां पिछले 5 साल में अवैध कालोनियों और निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। जबकि कैंट हलके में पिछले पांच साल में अनगिनत अवैध कॉलोनियाँ काटी गई और अवैध निर्माण हुए हैं।
पाकिस्तान से उजड़ कर जालंधर आए लोग फिर उजड़ गए, सर्द रातों की ये बेबसी, देखें









