डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के हौजरी कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को CIA-1 गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 4 में हौजरी व्यवसायी से फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस का ‘राइट हैंड’ बताकर फिरौती देने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
आरोपी ने फोन कर पैसे का इंतजाम करने की बात कही। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया है। उसकी पहचान हहरमेल सिंह उर्फ हैरी निवासी गांव तलवन किला मोहल्ला, जालंधर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स नशे का आदी है। इस शख्स के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
व्यवसायी विशांत जैन ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वीर नगर में विशांत ट्रेडर के नाम से उनकी दुकान है। उसका फोन आया फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस का दाहिना हाथ बताया।आरोपी ने उससे 25-30 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। व्यवसायी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
विशांत ने कहा कि आरोपी ने बताया था कि वह फगवाड़ा जेल से बोल रहा है और गैंगस्टर लॉरेंस का ‘राइट हैंड मैन’ है। आरोपी ने उसे जल्द पैसे का इंतजाम करने को कहा। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि वह जानता है कि उसके दो बच्चे हैं।
पाकिस्तान से उजड़ कर जालंधर आए लोग फिर उजड़ गए, सर्द रातों की ये बेबसी, देखें









