Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, इन विभागों में होगी हर साल भर्तियां

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal Singh Cheema
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Harpal Singh Cheema) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इस बैठक के दौरान पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि अब पंजाब पुलिस में हर साल भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही हर साल 1800 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह हर साल सब इंस्पेक्टर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इतना ही नहीं पटवारी के भी 710 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा हरपाल चीमा ने बताया कि हर साल 15 से 30 सितंबर तक फिजिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

एनसीसी में 203 पद भरे जाएंगे। ताकि स्कूल और हायर एजुकेशन के स्टूडेंट स्वयं को फिट रख कर NCC का हिस्सा बन सकें।राजस्व पटवारी के 710 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गैर सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले नहर के पानी को बदला गया है, ताकि राजस्व बढ़े और 186 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है।

सिंचाई के अलावा क्रशर नीति के तहत क्रशर चलाने वाले ठेकेदारों को रेवेन्यू भरने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। इससे वह अचानक बिना दबाव के राहत महसूस कर रेवेन्यू भर सकेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *