डेली संवाद, नई दिल्ली। Manoj Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पिता बन गए हैं। उसके अगर एक परी ने जन्म लिया है। आपको बता दे कि 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने है। पिता बनने के बाद उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस उनको बधाई दे रहे है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
उन्होंने ट्वीट करके ये जानकारी दी। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, सुरभि-मनोज तिवारी।”
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं और दोनों के घर में 2020 में पहली बेटी का जन्म हुआ था। इससे पहले, मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी और दोनों की एक बेटी है जिसका नाम रीति है। 2012 में मनोज और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था।
पाकिस्तान से उजड़ कर जालंधर आए लोग फिर उजड़ गए, सर्द रातों की ये बेबसी, देखें









