डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) ने अपने चार विभिन्न कैटेगिरी के मुलाजिमों के आश्रितों को कम्पैशनेट आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इनमें जश्न प्रताप सिंह को क्लर्क नियुक्त किया गया है। जश्न प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के जॉइन्ट रजिस्ट्रार स्व.जसपाल सिंह के पुत्र हैं। गुरवीर सिंह को लैब असिस्टेंट नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
गुरवीर सिंह यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट रहे स्व. हरजीत सिंह के पुत्र हैं। तीसरी नियुक्ति कर्मजीत सिंह की अटेंडेंट के तौर पर की गई है। वे यूनिवर्सिटी के ऑफिस असिस्टेंट स्व. रंजीत सिंह के पुत्र हैं। चौथी नियुक्ति सुमित कुमार की बतौर अटेंडेंट हुई है। इनके पिता राजन कुमार यूनिवर्सिटी में अटेन्डेन्ट थे। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डा. एस.के.मिश्रा ने सभी आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
रजिस्ट्रार डा.मिश्रा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी मुलाजिम के साथ अनहोनी नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार हर मुलाजिम, उनके आश्रित परिवारों को उनका हक़ मिले, इसे वे अपनी प्राथमिकता मानते हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार का चार्ज लेने के बाद ऐसे चिर लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया है।
LATEEFPURA का दर्द: पहले PAKISTAN ने उजाड़ा, अब JALANDHAR में उजड़े |









