डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज सुबह सुबह जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जालंधर नगर निगम के अफसरों ने आज फिर से अवैध इमारतों पर कार्रवाई शुरू की है। बिल्डिंग विभाग की टीम ने आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गांव संसारपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही करीब 50 दुकानों पर डिच चलवा दी है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक यह सभी दुकानें अवैध तरीके से बिना किसी की मंजूरी के बनाई गई थीं। यहां 50 दुकानों का एक पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। जानकरी के अनुसार डिमोलिशन की कार्रवाई से पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से न लेते हुए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
यह कार्रवाई आज नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा कार्रवाई गयी है। नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने बताया कि उन्हें नोटिस मिला था कि संसारपुर में अवैध रूप से 50 दुकानों बनाई जा रही है। जिसके बाद हमने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को नोटिस भी भेजा लेकिन नोटिस का जवाब न देने के कारण हमें उनपर कार्रवाई करनी पड़ी। आज की कार्रवाई कमिश्नर के आदेशों पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा की गई है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
AMRITPAL SINGH पर हमले की साजिश, खुफिया एजेंसी हुई ALERT!









