Punjab News: PGI में आने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर, ठप रहेगी OPD सेवाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पीजीआई (PGI) में एक बार फिर हड़ताल के कारण मरीजों को इलाज के बगैर लौटना पड़ रहा है। दरअसल, कोलकाता (Kolkata) में आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में महिला डॉक्टर से रेप (Rape) और हत्या मामले के विरोध में देशभर के डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके तहत चंडीगढ़ पी.जी.आई. डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों द्वारा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सी.बी.आई. जांच की मांग की जा रही है।

Doctors in Kolkata protested demanding justice for the trainee doctor.
Doctors in Kolkata protested demanding justice for the trainee doctor.

कैंपस में धरना देते रहे

गत दिवस भी इस मांग को लेकर डॉक्टर कई घंटे कैंपस में धरना देते रहे। उन्होंने रेजीडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा

इससे दूर-दूर से पीजीआई में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ओपीडी (OPD) में नए कार्ड का निर्माण बंद कर दिया गया है और आपात स्थिति के साथ-साथ अन्य सेवाओं की गति भी धीमी है।

Kolkata Doctor Murder
Kolkata Doctor Murder

बताया जा रहा है कि अगर ओ. पी.डी. में कोई पुराना मरीज फॉलोअप के लिए आता है तो उसे वरिष्ठ डॉक्टर और कंसल्टेंट देखेंगे। इसलिए जो लोग पी.जी.आई. में आ रहे हैं, उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।

Punjab News: PGI में आने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर, ठप रहेगी OPD सेवाएं

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *