डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में आए दिन विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के नामदेव चौक के पास से सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नामदेव चौक के पास एक इमिग्रेशन कंपनी ने डेढ़ साल पहले लोगों से 45 दिन में वीजा दिलाने के नाम पर पैसा लिया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
जानकारी के मुताबिक नामदेव चौक के पास स्थित PKF Finance की बिल्डिंग में Sun Bright Overseas Services के दफ्तर में जमकर हंगाम हुआ। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक अभी तक न तो इमिग्रेशन कंपनी ने लोगों को पुर्तगाल का वीजा दिए और न ही पैसे वापस दिए। वहीं लोगों का कहना है कि इमिग्रेशन ने 2 साल में पुर्तगाल की पी.आर. का कह कर वीजा दिलाने के बात कही थी लेकिन अभी तक ना ही वीजा मिला और न ही पैसे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
इमिग्रेशन कंपनी ने 45 दिन के भीतर पुर्तगाल का वीजा दिलाने का बाकायदा विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद करीब 20 लोगों ने कंपनी में अपने दस्तावेज जमा करवाए थे। लोगों ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है जिससे यह साबित हो रहा है कि यह सब मिलीभगत से चल रहा है।
इस संबंध में जब सनब्राइट ओवरसीज सर्विसेज के मालिकों से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया। दफ्तर में मौजूद सनब्राइट ओवरसीज सर्विसेज के मुलाजिमों ने कहा कि अभी उनके मालिक यहां नहीं है। जब आएंगे तो वे अपना पक्ष रखेंगे।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









