डेली संवाद, गुरदासपुर। Crime In Punjab: पंजाब के गुरदासपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरदासपुर के गांव भुंबली पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. भूपिंदर सिंह ने अपनी परिवार वालों का कत्ल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ए.एस.आई. भूपिंदर सिंह (48) ने अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) और पुत्र बलप्रीत सिंह (19) गोलियां मारकर उनका कत्ल कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
यह पुलिस कर्मचारी अमृतसर में किसी अधिकारी की सुरक्षा में तैनात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ए.एस.आई. पत्नी और नौजवान बेटे को गोलियां मारकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
गांव भूंबली के सरपंच परमजीत के अनुसार पुलिस को सूचना दी गई है। इस वारदात को सुबह 9.30 बजे के करीब अंजाम दिया गया है। वहीं सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश करना शुरू कर दी है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









