डेली संवाद , मानसा। Punjab Vigilance: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत सिविल अस्पताल मानसा में तैनात डॉ. आशीष कुमार के निजी सहायक रक्खा सिंह को 3500 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता मानसा शहर के रहने वाले हरदीप सिंह हैं। उन्होंने CM भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी रक्खा सिंह ने उसकी पत्नी के ऑपरेशन के एवज में 3500 रुपये की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पूरी बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी रक्खा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जांच टीम उससे पूछताछ में जुटी है।
अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार









