पंजाब
Punjab News: सामाजिक समानता की दिशा में पंजाब सरकार का कदम: 1,353 अंतरजातीय जोड़ों को ₹4.06 करोड़ की वित्तीय सहायता
सामाजिक समानता, आपसी सम्मान और जातिगत भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की है।