पंजाब
Punjab Bandh: कल पंजाब बंद की घोषणा, एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा; आरोपी का घर तोड़ा
मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने आरोपी का घर और मेडिकल स्टोर गिराया। परिवार CBI जांच की मांग पर अड़ा है और 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है।