पंजाब
Punjab News: पंजाब के किसानों के लिए बड़ी पहल, 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन से खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार का नहरी सिंचाई अभियान पंजाब की कृषि व्यवस्था को बदल रहा है, जिससे धान की पैदावार में बड़ा इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर के गिरने का सिलसिला रुका है, जिससे पानी का स्तर चार मीटर ऊपर आया है।